• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज मंडल कारा का डीएम विशाल राज और एसपी सागर कुमार ने किया निरीक्षण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

मंडल कारा किशनगंज का निरीक्षण गुरुवार को डीएम विशाल राज और एसपी सागर कुमार के नेतृत्व में किया गया। सुबह डीएम और एसपी मंडल कारा पहुंचे और सुरक्षा कारणों से निरीक्षण कार्य संपन्न किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान मंडल कारा के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया। इसके साथ ही बंदियों की क्षमता से संबंधित जानकारी भी अधिकारियों ने प्राप्त की।

जेल के पुरुष और महिला वार्डों की तलाशी ली गई और कारा परिसर में स्थित अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। जेल में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया गया और मुलाकातियों के आगमन व उनसे संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। जेल की वर्तमान व्यवस्था की समग्र स्थिति का निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षा, बंदियों की सुविधाएं, और अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता को परखा गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लतीफूर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार, जेल अधीक्षक जवाहरलाल प्रभाकर, और सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *