• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भक्तिमय हुआ डुमरिया: भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय ‘श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन’ का शंखनाद।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

महाप्रभु सतनाम संघ के तत्वावधान में डुमरिया में बुधवार से पांच दिवसीय ‘श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन’ का भव्य शुभारंभ हो गया। इस आध्यात्मिक महोत्सव की शुरुआत एक विशाल कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा डुमरिया स्थित कार्यक्रम स्थल से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालु खगड़ा स्थित देवघाट दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहाँ पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजन के पश्चात महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः जयकारों के साथ संकीर्तन स्थल पर वापस लौटीं। पूरे रास्ते वातावरण ‘हरि बोल’ और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

महाप्रभु सतनाम संघ के सचिव राजा सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज कलश यात्रा के साथ इस पांच दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई है। इस आध्यात्मिक महोत्सव में दूर-दराज से आई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां हिस्सा ले रही हैं, जो निरंतर हरिनाम का जाप कर क्षेत्र को भक्तिमय बनाएंगी।

उन्होंने आगे बताया कि 5 अप्रैल को विशाल महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *