• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हरे कृष्ण-हरे राम’ के जयघोष से गुंजायमान हुआ डुमरिया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

शहर के डुमरिया में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। महाप्रभु सतनाम संघ के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय ‘श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष रूप से बाहर से कुशल कीर्तन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कलाकारों द्वारा गाए जा रहे “हरे कृष्ण-हरे राम” के महामंत्र ने वातावरण को पूरी तरह शुद्ध और भक्तिमय बना दिया है। मृदंग और झांझ की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

अनुष्ठान के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रभु की भक्ति में लीन हो गए। पांच दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में निरंतर हरिनाम का जाप किया जाएगा।

डुमरिया और आसपास के इलाकों में इस भव्य आयोजन को लेकर भारी उमंग है। आयोजन समिति के अनुसार, इस पांच दिवसीय संकीर्तन का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और भक्ति मार्ग का प्रसार करना है।

संकीर्तन की गूंज से न केवल डुमरिया, बल्कि पूरा किशनगंज शहर भक्ति के माहौल में डूबा हुआ महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *