• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज: बुनियाद केंद्र में भूकंप पखवाड़ा का आयोजन, SDRF ने दी आपदा से बचाव की जानकारी।

ByHasrat

Jan 28, 2026

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बुनियाद केंद्र, किशनगंज में भूकंप पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी देना और आमजनों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन में SDRF टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान SDRF टीम द्वारा भूकंप के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक एहतियाती उपायों, सुरक्षित व्यवहार और बचाव की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहना और सही तरीके से प्रतिक्रिया देना जान-माल की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही स्वयं की सुरक्षा और दूसरों की सहायता के लिए व्यावहारिक उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक, SDRF टीम के इंस्पेक्टर, SDRF के अन्य सदस्य एवं बुनियाद केंद्र के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं विधवा महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।लाभार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाने से आपात स्थिति में जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *