• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शराब सेवन के मामले में आठ लोग गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब तस्करों एवं शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा किशनगंज जिले के बिहार–बंगाल सीमा से जुड़े विभिन्न चेक पोस्टों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान शराब का सेवन करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *