कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत में रविवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान लीफलेट वितरण, वीडियो-फिल्म प्रदर्शन, और सीधी बातचीत के माध्यम से महिलाओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्थानीय महिला ताजरून निशा ने स्वयं योजनाओं की जानकारी पढ़कर अन्य महिलाओं के बीच साझा की और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में जिन प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई, उनमें शामिल हैं:
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना
बालिका साइकिल योजना
स्नातक प्रोत्साहन योजना
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना
औजार एवं हुनर कार्यक्रम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
अक्षर आँचल योजना
अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
सतत् जीविकोपार्जन योजना
महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर
सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण
पंचायती राज और निकाय चुनावों में 50% आरक्षण
कार्यक्रम में उन महिलाओं के अनुभव भी साझा किए गए जिन्होंने इन योजनाओं से लाभ लेकर अपने जीवन को बदला है। इससे अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित हुईं।
महिलाओं ने योजनाओं से जुड़ी चुनौतियों और समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा की। ठाकुरगंज प्रखंड के पटेश्वरी पंचायत की नाजिया खातून ने ग्रामीण स्तर पर कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि गाँवों और टोलों में कचरे के सही निपटारे के लिए स्थानीय स्तर पर ठोस पहल की जानी चाहिए, ताकि पर्यावरण और खेतों की उर्वरता सुरक्षित रह सके।
नाजिया खातून ने सरकार और समाज से मिलकर पर्यावरणीय खतरों से बचाव के लिए समय रहते प्रयास करने की अपील की।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply