राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा रामपुर चेक पोस्ट और पोठिया चेक पोस्ट पर शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान पांच लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया।

साथ ही एक स्कॉर्पियो और एक बाइक जप्त किया गया। गुरुवार को गिरफ्तार पांचो लोगों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
