राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज जिले में मद्यनिषेध कानून के तहत उत्पाद विभाग की सख्त मुहिम लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब के अवैध कारोबार और सेवन से जुड़े मामलों में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, फरिमगोला चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि जिले के विभिन्न बंगाल सीमा चेक पोस्टों पर नौ लोगों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग अधिकारियों ने बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आगे भी अभियान तेज किया जाएगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
