राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। मंगलवार को उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कुंज बिहारी अपनी टीम के साथ किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर एक टेंपो से 3.750 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए टेंपो को जब्त कर लिया।
उत्पादन निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेंपो में शराब रखी हुई है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर पहुंचकर अज्ञात अवस्था में एक टेंपो की जांच की। जांच के दौरान टेंपो से 3.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपित का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उत्पाद विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
