राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
मध निषेध अधिनियम के तहत किशनगंज जिले के विभिन्न चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तीन व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनो व्यक्ति का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर कर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
