राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
मस्तान चौक पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 720 मिलीग्राम शराब के साथ दो युवक कारण कुमार और मुन्नू कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों युवक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक के हिरासत में जेल भेज दिया।
