• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पंखाबाड़ी में किसान का मक्का रतुवा नदी के जलस्तर बढ़ने से हुआ बर्बाद।

सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ, किशनगंज।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र और नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से रतुवा और कनकई नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे प्रखंड के चिल्हनिया पंचायत के वार्ड नं 12 पंखाबाड़ी के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान पंडित लाल शर्मा, अमित शर्मा, और पलानु शर्मा ने बताया कि वे कर्ज लेकर मक्का की खेती कर रहे थे और मक्का की फसल तोड़ने के बाद उसे खेत में ही रखा था। अचानक रतुवा नदी के जलस्तर बढ़ने से उनकी फसल पानी में डूब गई। इस कारण किसान निराश होकर पानी से मक्का निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व उपमुखिया आनंद ठाकुर ने सरकार और जिला प्रशासन से इन किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *