बहादुरगंज नगर क्षेत्र स्तिथ बिस्कोमान भवन में खाद की किल्ल्त से किसान परेशान है। जिस कारण ओने पोने दर पर बाजारों में खाद की खरीदारी करना किसानो की मजबूरी बन गयी है।
जहां स्थानीय किसानो ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगंज सहित टेढ़ागाछ, दिघलबैंक एवं कोचाधामन कुल चार प्रखंड के किसानो को इसी बिस्कोमान से खाद मुहैया सरकारी दर पर की जाती है। जहां खाद का स्टॉक कम होने के कारण किसानो को औने पोने किमत पर बाजारों में खाद की खरीदारी करना मजबूरी बन गयी है। वहीँ इस संदर्भ में नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वशीकुर रहमान ने बताया कि लाखों की आबादी वाले कृषि प्रधान इस जिले में खाद की किल्ल्त होने से किसान काफी परेशान हैं। जहां उनके द्वारा किसानो की समस्या को जिला पदाधिकारी किशनगंज एवं जिला कृषि पदाधिकारी के समक्ष भी रखा गया है। वहीँ उनके द्वारा किसानो को ऑर्गेनिक खेती के संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी मौके पर प्रदान की गयी।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

Leave a Reply