• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विद्युत ऊर्जा चोरी एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर बिजली उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

सदर थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर गुरुवार को बिजली उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी विद्युत विभाग के जेई के द्वारा दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज विद्युत आपूर्ति शाखा के कनीय अभियंता शक्ति कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया एवं टेउसा पंचायत के ढेकसरा में जांच की गई। जहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने व कर्मियों से अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *