बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के अलीहुसैन चौक स्थित वार्ड संख्या आठ में मस्जिद के निकट एक घर में देर रात भयानक आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की तेज लपटों ने घर में बंधे मवेशी, अनाज और अन्य कीमती सामानों को राख में तब्दील कर दिया। घर में खड़ी चार चक्का क्रेटा वाहन को भी क्षति पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों की सहायता से वाहन को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसका कुछ हिस्सा जल चुका था।
घर के मालिक मो. अफाक के पुत्र ने बताया कि रात करीब 2 बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसी समय धुएं की गंध और आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि घर में आग की तेज लपटें उठ रही थीं। आग के कारण बकरी, मुर्गियां, अनाज और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए।
आग की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply