• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वर्षों से ऐतिहासिक डुमरिया काली मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की जाती है, महाप्रसाद का होता है वितरण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज शहर के वार्ड नंबर 30 स्थित ऐतिहासिक डुमरिया काली मंदिर में भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर में भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास है।

मंदिर के अध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि यहां लगभग 65 वर्षों से मां काली की पूजा की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि उनके पिता, स्वर्गीय दिनेंद्र नाथ सिंह और महलों के कुछ लोगों के सहयोग से करीब 65 वर्ष पूर्व इस पूजा का आरंभ किया गया था। उस समय मंदिर को चारों ओर से बांस की चट्टी से घेरकर पूजा की जाती थी। जैसे-जैसे लोगों की आस्था बढ़ती गई, स्वर्गीय दिनेंद्र नाथ सिंह के प्रयास से पक्का मंदिर बन पाया। समय के साथ मंदिर का भी विकास होता गया और इसे एक आकर्षक रूप दिया गया।

मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर यहां प्रसाद के रूप में फल, लड्डू आदि चढ़ाए जाते हैं। दूर-दराज से लोग पूजा के अगले दिन खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए यहां पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *