• Mon. Mar 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संदेहास्पद स्थिति में मिले महिला के शव मामले में जांच हेतु पहुंची फोरेंसिक विभाग कि टीम।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते शाम एलआरपी चौक के समीप अफजल हुसैन के किराये के मकान में एक महिला का फंदे से लटका शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद किया था। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर अग्रतर कार्यवाही में जुट गयी थी। वहीँ इसी कड़ी में आज फोरेंसिक विभाग कि टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले कि छानबीन में जुट गयी है।
संदर्भ में जानकारी देते हुए परीक्ष्यमान डीएसपी सह थानाध्यक्ष बहादुरगंज अभिनव परासर ने बताया कि मृतक संतना बर्मन अलीपुरद्वार कि निवासी है जो बीते 16 जून को अपने पति के घर से भागकर किशनगंज जिले के कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र निवासी असगर अली के प्रेम जाल में फंसकर एलआरपी चौक स्थित किराये के मकान में रह रही थी। वहीँ उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पुलिस के द्वारा सूचित किया गया है, आगे कि कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *