Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा सदस्यता अभियान का विधिवत उद्घाटन किशनगंज जिला भाजपा कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर धरमगंज में किया गया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का विधिवत उद्घाटन किशनगंज जिला भाजपा कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर धरमगंज में किया गया। सदस्यता अभियान का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि कर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं नरेश साह प्रदेश मंत्री के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंचासिन सदस्यता अभियान टोली के सदस्य दीपक श्रीवास्तव, वरुण सिंह, जिला प्रभारी मनोज सिंह एवं नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल सहित सभी मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

मिली जानकारी के अनुसार सदस्यता अभियान में 8800 002024 में मिस्ड कॉल तथा नमो ऐप के लिंक के माध्यम से अपनी डिटेल्स भरकर सैकड़ो लोगों ने सदस्यता प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा सेवा निवृत प्रधानाचार्य परमेश्वर झा को पुष्प कुछ भेंट कर अभिनंदन किया और सदस्यता दिलाई गयी। वहीं कई सेवानिवृत्ति बैंक कर्मी में ध्रुव सरकार, लोबिन चंद्र, रतन सिन्हा, नथुनी प्रसाद एवं अन्य ने सदस्यता प्राप्त की। किशनगंज के स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र ज्ञानेश्वर वेद ने आज जिला अध्यक्ष सुशांत गोप के द्वारा सदस्यता ग्रहण किया। वहीं क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री नरेश शाह के द्वारा अजीत दास, शिशिर दास सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने आज सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष शाह, पवन सिंह, सुबोध महेश्वरी, गौतम पोद्दार, राजेश गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी ने अपने सदस्यता अभियान का शुरूआत किया। युवा मोर्चा से दर्जनों युवा साथियों ने संकल्प लेते हुए नमो ऐप के मध्यम से ग्रहण किया जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित कौशिक ने की। वहीं भाजपा किशनगंज नगर मंडल की ओर से कई वरिष्ठ बुद्धिजीवी प्रबुद्ध जनों को इस अभियान में साक्षी बनाते हुए नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए नगर मंडल में प्रत्येक बूथ में 500 की संख्या में सदस्य बनाने का प्रण लिया। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री दुर्गा सोनकर, नगर अध्यक्ष निर्मला देवी ने महिलाओं को अधिक से अधिक सदस्यता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन करते हुए आज दर्जनों महिलाओं को सदस्यता दिलाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *