सारस न्यूज, कोचाधामन (किशनगंज)।
भाजपा के पूर्व प्रखंड महामंत्री नव कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया।70 वर्षीय नव कुमार सिन्हा बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जहां उनके अंतिम दर्शन को लेकर बुआलदाहा टूपामारी स्थित आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। वहीं उनके निधन पर जदयू के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोचाधामन प्रमोद कुमार,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नुरुल हक, सरफराज अहमद, नारायण चौधरी, तनवीर आलम,असगर आलम, शमीम अशरफ,सोनू कुमार,पवन सिंह, राजेश कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शोक संवेदना व्यक्त किया है।
