• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ब्लॉक चौक पर छापेमारी: 17.155 लीटर विदेशी शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

उत्पाद विभाग द्वारा जिले में शराब सेवन और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक शिवपूजन कुमार सिंह एवं अभिमन्यु कुमार सिंह ने अपने दल-बल के साथ ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान दो बाइकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 17.155 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मद्य निषेध अधिनियम के तहत दोनों बाइकों पर सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार युवकों की सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *