• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग की कार्रवाई, शराब के साथ चार गिरफ्तार।

ByHoor Fatma

Dec 20, 2025

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब तस्करों और शराब के सेवन में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने ब्लॉक चौक पर जांच अभियान के दौरान 2 लीटर चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, फरिंगोला चेक पोस्ट पर की गई जांच में 6.735 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी चारों युवकों की सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *