राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज जिले में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में कुल 3.300 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद विभाग के निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में फरिंगोला चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पहली कार्रवाई में एक व्यक्ति के पास से 2.250 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में एक अन्य व्यक्ति के पास से 500 मिलीलीटर शराब जब्त की गई। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं दूसरी ओर देवी चौक पर सहायक अवर निरीक्षक भोले शंकर ने जांच के दौरान 1.050 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोचा।
उत्पाद विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को सदर अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मेडिकल जांच के उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
