• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ईद मिलाद उन नबी पर्व को ले गलगलिया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने कहा दुसरे के भावना को भड़काने वाले नारों से करें परहेज।

विजय कुमार गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

ईद मिलाद उन नबी पर्व को लेकर बुधवार को गलगलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से भातगाँव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मो० आरिफ, पंसस मनोज गिरी पूर्व मुखिया गणेश राय मौजूद थे। वहीं बैठक में मौजूद थाना क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि आगामी ईद मिलाद उन नबी पर इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला जाएगा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही तय रूट पर जुलूस निकाला जाएगा। वहीं मोटरसाइकिल जुलूस पर पाबंदी रहेगी। कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी तरह का भ्रम या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गलगलिया पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से यह भी कहा कि त्योहार के दिन दुसरे के भावना को भड़काने वाले नारों से परहेज करना है। कहा कि किसी सूरत में डीजे का इस्तेमाल नहीं कर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो और वह भी सीमित आवाज में। इस दौरान बैठक में दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *