Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया में धूम-धाम से मनाया गया आजादी का पर्व, सीमा पर कड़ी सुरक्षा में मुस्तैद देखे गए एसएसबी जवान।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गलगलिया में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल मध्य विद्यालय गलगलिया में छात्रों ने हाथों में तिरंगा लिये प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद सभी विद्यालय में झंडारोहण तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों और नाटकों के माध्यम से बलिदानियों को याद किया।

चारों तरफ देश भक्ति गीतों के गुंजन से राष्ट्र प्रेम उमड़ पड़ा। सीमा पर तैनात 41वीं बटालियन भातगाँव कंपनी हेडक्वार्टर में एसएसबी जवानों ने नेपाल भद्रपुर से आये पुलिस एवं एपीएफ अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। पुरे दिन सीमा पर एसएसबी जवान कड़ी सुरक्षा में मुस्तैद देखे गए इलाके के चप्पे-चप्पे पर जवान व पुलिस बल की निगाहें टिकी हुई थी। वहीं भातगाँव पंचायत के ग्राम कचहरी में सरपंच, पंचायत भवन में मुखिया मीरा देवी, गलगलिया थाना में थानाध्यक्ष खुश्बू कुमारी, गलगलिया बाजार में वरिष्ठ नागरिक शिवलाल शर्मा, कस्टम कार्यालय में कस्टम अधीक्षक एवं मध्य विद्यालय गलगलिया में प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान
के द्वारा ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व मनाया गया।

इस दौरान तिरंगे के निचे राष्ट्रगान गाकर लोगों ने बापू, सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरू, बीर भगत सिंह जैसे कई महापुरुषों की कुर्बानियों को याद कर धर्मनिरपेक्ष एवं विकासशील राष्ट्र व सुख शान्ति समृद्धि के साथ आनंदमय जीवन जिने का सन्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *