विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, गलगलिया, किशनगंज।
गुजरात से प्रेम-प्रसंग में भगायी गई लड़की को गुजरात पुलिस ने गलगलिया पुलिस की मदद से शुक्रवार को एक युवक के साथ कुकुरबाघी पंचायत स्थित युवक के घर से बरामद किया है। लड़की फरवरी माह 2022 को ही घर से भाग गई थी। इसको लेकर परिजनों ने गुजरात अहमदाबाद के नारौल थाने में शादी की नीयत से अपहरण करने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। गुजरात पुलिस ने अनुसंधान में अज्ञात आरोपी का पता लगाते हुए गुरुवार को किशनगंज पहुंची और गलगलिया पुलिस के सहयोग से युवक के घर से ही दोनों को बरामद कर लिया, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाही के उपरांत गुजरात पुलिस ने दोनों को ट्रांजिट रिमांड के लिए किशनगंज न्यायालय लेकर गए हैं। ट्रांजिट रिमांड के बाद बरामद लड़की व आरोपी को गुजरात पुलिस साथ लेकर जाएगी।
जानकारी मिली कि गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरबाघी पंचायत के लाटगच्छ निवासी दीपू मंडल पिता-उदयचंद्र मंडल गुजरात के अहमदाबाद जिले में सिलाई का काम करता था। इसी दौरान वो 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर लाटगच्छ अपने घर ले आया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए अपहरण मामले में गुजरात पुलिस ने भागे हुए लड़की व आरोपी का पता लगाते हुए गलगलिया पहुंच कर दोनों को बरामद किया है।