• Sun. Mar 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर अमीन ने नेंगड़ाडूबा के गरीब व असहाय लोगों के बीच कपड़ा व राशन किट किया वितरित।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर अमीन मो० जमील अख्तर की ओर से शुक्रवार को गलगलिया के नेंगड़ाडूबा में गरीब व जरूरतमंद दो सौ लोगों के बीच रमजान और अलविदा जुमा के मौके पर ईद के लिए कपड़े व राशन किट का वितरण किया। जिससे गरीब वर्ग के लोग भी ईद की खुशियों में हंसी खुशी तरीके से शामिल हो। वितरित किए गए सामानों में कपड़ा, सेवई, दाल, मसाले, तेल, दूध समेत तमाम वो समान हैं जिनसे जरूरतमंद आराम से ईद का त्योहार मना सकें। गरीब नए वस्त्र पाकर बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर मो० जमील अख्तर ने कहा कि गरीबों व निस्सहायों की मदद करते रहना चाहिए। रमजान में अल्लाह 70 गुना सवाब बढ़ा देता है। हमें गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए, जिससे वह भी खुशियों में शामिल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *