• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाल पुलिस ने लाखों भारतीय रुपये के साथ दो को किया गिरफ्तार, राशि के स्रोत का पता नहीं चलने से पूछ-ताछ जारी।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

नेपाल मोरंग जिले के बिराटनगर से पुलिस ने अवैध भारतीय रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में भारत के हरियाणा निवासी 30 वर्षीय सनी गुप्ता और 34 वर्षीय सुरेंद्र कुमार हैं। बीती रात 11 बजे क्षेत्र पुलिस कार्यालय रानी में तैनात पुलिस गश्ती दल ने दोनों संदिग्धों के पास से चेकिंग के दौरान 7 लाख 20 हजार भारतीय रुपये जब्त किए हैं। अवैध राशि की बरामदगी के साथ गिरफ्तार दोनों से जिला पुलिस कार्यालय मोरंग द्वारा पूछ-ताछ की जा रही है, अभी तक राशि के स्रोत का पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *