• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भातगाँव पंचायत में जनप्रतिनिधियों के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई जगदेव प्रसाद की जयंती।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

भातगाँव पंचायत के बस स्टैंड परिसर में भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का जयन्ती समारोह का आयोजन जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित भातगाँव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रिजमोहन सिंह एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष नजरुल हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ नौशाद आलम, सरपंच प्रतिनिधि मो. आरिफ, पंसस मनोज गिरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भातगाँव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रिजमोहन सिंह अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने समाज व देश के विकास के लिए तमाम कुरीतियों का सामना करते हुए देश में रहने वाले लोगों के विकास के लिए तमाम लड़ाईयां लड़ने का कार्य किया। जगदेव प्रसाद कुशवाहा एक ऐसे व्यक्तित्व थे जैसे रूस के महान मजदूरों के नेता लेनिन जो पूरे विश्व में प्रसिद्द है वैसे ही उन्होंने भी भारत के शोषित वर्ग के खातिर अपनी जान न्योछावर कर दी। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष नजरुल हुसैन ने कहा कि बिहार में जन्मे बाबू जगदेव प्रसाद आज पूरे देश में भारत के लेनिन नाम से जाने जाते है तथा उनका जन्म गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली बोध गया के समीप कुर्था प्रखंड के कुरहारी नामक ग्राम में हुआ था।

पंसस प्रतिनिधि मनोज गिरी ने कहा कि जगदेव बाबू सिर्फ एक राजनेता ही नहीं बल्कि लेखक, पत्रकार, समाज सुधारक आदि थे। उस समय जगदेव बाबू ”सौ में नब्बे शोषित है- नब्बे भाग हमारा है”, “मानवता की क्या पहचान- ब्रहामण- भंगी एक समान” जैसे नारे देकर दलित, पिछड़े एवं शोषितों को आगे आकर समाज, राजनीति में अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया था। इस अवसर पर पूर्व पंसस मो. हसमुद्दीन, ग्रामीण फिरोज खान, मो. जमील, बदरे आलम, रविन्द्र रजक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *