• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिंदु अग्रवाल की कविता # 43 (शीर्षक:- सिर्फ तुम्हें ही चाहेंगे)।

विजय कुमार गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

सिर्फ तुम्हें ही चाहेंगे

आवाज ना देना कभी हमें,
हम लौट के ना आएंगे।
पर यकीन है हमें, जहाँ भी रहें,
हम सिर्फ तुम्हें ही चाहेंगे।

चाहेंगे तुम्हें बेइंतहा मगर
मिलने की आस ना लगाएंगे।
घुट कर सहेंगे तेरी जुदाई,
पर सिर्फ तुम्हें ही चाहेंगे।

उम्र चाहे कोई भी हो
चाहत उम्र की मोहताज नही होती
न चाहो तुम हमें, कोई गम नही
मगर हाँ! हम सिर्फ तुम्हें ही चाहेंगे।

एक वक़्त ऐसा भी आएगा
शायद तुम पुकारो हमें…
हम इतनी दूर चले जायेंगे
पर फिर भी सनम हम
“सिर्फ तुम्हें ही चाहेंगे”।

बिंदु अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *