• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिंदु अग्रवाल की कविता #88 – शीर्षक-“वर दे वीणावादिनी”।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

वर दे वीणावादिनी

वर दे वीणावादिनी,
जय माँ तू हंसवाहिनी
हृदय तिमिर को मिटा
तू ज्योत ज्ञान की जला।

अज्ञानता की कालिमा का
अब ना अट्टहास हो,
दैदिप्यमान हो धरा
प्रकाश ही प्रकाश हो।

धर्म मार्ग पे चलें
अधर्म का न वास् हो,
हर लोभ पाप को मिटा
हर हृदय तुम्हारा वास् हो।

नीव प्रेम की रखे
जब देह का निर्माण हो,
नव गीत हो,नव ताल हो
हर साँस गुंजायमान हो।
भोग विलास को मिटा
योग का आव्हान हो,
सुशोभित हो वसुंधरा
भारत भूमि महान हो।

दिब्य ज्योत ज्ञान की
जले माँ रात-दिन यहॉं
ज्ञान के प्रकाश से
चमक उठे वसुंधरा।

बिंदु अग्रवाल शिक्षिका
मध्य विद्यालय गलगलिया
किशनगंज, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *