विवेक चौधरी, सारस न्यूज़, गलगलिया।
फाइव स्टार क्रिकेट क्लब दरभंगिया टोला, आदर्श मैदान गलगलिया में युवाओं द्वारा मां सरस्वती पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। पूजा को लेकर क्षेत्र में विशेष उल्लास का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने विधि-विधान से मां शारदे की पूजा-अर्चना कर शिक्षा, ज्ञान और विवेक की कामना की।पूजा के उपरांत माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन सहनी टोला स्थित बूढ़ी डांगी नदी में किया गया। विसर्जन के दौरान ‘मां सरस्वती की जय’ के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।इस आयोजन में कन्हैया साहनी, टार्जन सहनी, विवेक चौधरी, गौतम सहनी, रतन ठाकुर, जीतू यादव, बुधन पासवान और संजीत कुमार सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
