• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया में माँ काली प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हुआ नगर भ्रमण, मां काली के दर्शन कर अनेकों लोग बने पुण्य के भागी।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया बाजार स्थित शिव काली मंदिर में माता के भव्य प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भातगाँव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ माता की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण में भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र माता के जयघोष से गूंजता रहा। यह नगर भ्रमण टोली मंदिर से निकलकर घोषपाड़ा, दरभंगिया टोला, सहनी टोला होते हुए बस स्टैंड से वापस मंदिर पहुंची। जिसके बाद यज्ञ स्थल पर लाकर मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गई। नगर भ्रमण के दौरान रास्ते में मां काली के दर्शन कर अनेकों महिला पुरुष पुण्य के भागी बने। वहीं देर शाम तक दरभंगा से आये मुख्य पुरोहित श्री अशोक झा शास्त्री सहित पुरोहित श्री रामप्रवेश झा, श्री अरविंद झा, श्री शशि ठाकुर एवं श्री अमित झा के द्वाराविधिवत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महावीर राय, जय झा, मो० आरिफ, रामनिवास राय उर्फ लोलो, मुरारी सहनी, लालू राम, राजू घोष, किशोरी घोष सहित कई अन्य लोगों का भरपूर योगदान रहा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *