सारस न्यूज़, किशनगंज।
गलगलिया पुलिस ने 33 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच 327 ई स्थित बालूबारी गांव के पास से इन युवकों को पकड़ा। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये युवक ब्राउन शुगर के साथ नेपाल जाने की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए युवकों ने अपना नाम राम कुमार मबोलिंबो और राजेश अधिकारी बताया है। पुलिस ने संदिग्ध ब्राउन शुगर जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया में है।
