• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

विवेक चौधरी, सारस न्यूज़, गलगलिया।

भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार 41वीं बटालियन एसएसबी के भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती टीम ने गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस के साथ मिलकर सहनी टोला इलाके में छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से करीब 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक शर्मा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह मादक पदार्थ को अवैध रूप से भारत के अंदर सप्लाई करने की फिराक में था।एसएसबी और गलगलिया थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। हाल के दिनों में तस्कर मोटरसाइकिल के माध्यम से गांव-गांव तक ब्राउन शुगर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे युवाओं के साथ-साथ कुछ महिलाएं भी इस अवैध धंधे में शामिल होती नजर आ रही हैं।इस संबंध में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इस कार्रवाई के दौरान गलगलिया थाना की पुलिस टीम, अपर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में तथा एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *