• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भक्तिनगर थाने की पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर 04 स्कूटी किया बरामद।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

सिलीगुड़ी भक्तिनगर थाने की पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं साथ मे चोरी की चार स्कूटी भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रीतम मंडल, विजय राय और राजेन राय हैंं प्रीतम एनजेपी के गेटबाजार का रहने वाला है और अन्य दोनों शीतलापाड़ा के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी के सेवक रोड से तीन स्कूटी चोरी हो गए थे।

शिकायत के आधार पर सबसे पहले विभिन्न जगहों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर उनमें से एक की पहचान की गई। उसके बाद प्रीतम मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछ-ताछ के बाद पुलिस को पता चला कि विजय राय और राजेन राय स्कूटी चोरी के गिरोह में शामिल थे।

बाद में उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की 4 स्कूटी बरामद की गई। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। भक्तिनगर थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *