सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नेमुगुड़ी ग्राम निवासी मोहम्मद रियाज आलम बीते 04 मार्च 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में चिंता का माहौल है।
परिजनों ने बताया कि 04 मार्च से ही उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक का पता नहीं चला, तो परिवार ने स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की है। बताया जा रहा है कि युवक आखिरी बार अपने घर के आसपास देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोहम्मद रियाज आलम के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
जानकारी देने के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें — 7002105532, 9401473336।
परिवार और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से जल्द ही युवक का पता चल सकेगा। अगर किसी को भी इस युवक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत संपर्क कर परिवार की मदद करें।
