सारस न्यूज़, पोठिया, किशनगंज।
पोठिया प्रखंड के नौकट्टा ग्राम पंचायत अंतर्गत घियागांव चौक के समीप चना नदी में नहाने के दौरान एक बच्ची लापता हो गयी। जानकारी के अनुसार लड़की अपने सहेलियों के साथ नहाने के लिए घियागांव पुल से सटे चना नदी में उतरी थी। लेकिन काफी देर तक नदी से बाहर नहीं निकल सकी। जब अन्य बच्चे-बच्चियां नदी में स्नान कर बाहर निकले तो उसकी तलाश की। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। लापता बच्ची की शिनाख्त रोशनी बेगम (8) वर्ष पिता सलमान, ग्राम पश्चिमबस्ती घियागांव थाना पोठिया के रूप में हुई है। ईधर आसपास के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुँचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चना नदी में उतर कर बच्ची की तलाश की जा ही है। प्रशासन को सूचना मिलते ही बीडीओ मो.आसिफ,अपर थानाध्यक्ष उत्कर्ष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और नदी में लड़की की खोजबीन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की। समाचार प्रेषण तक नदी से लड़की की खोजबीन प्रशासन द्वारा कराई जा रही थी। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रखंड की दो बड़ी नदियां महानंदा एवं डोंक में लगातार जलस्तर में वृद्धि के बाद छोटी-छोटी नदियां भी उफान है। जिसका अंदाजा खासकर बच्चों को नही है। वहीं हमेशा की तरह बच्ची स्नान करने घियागांव पुल के नीचे गई और घंटो बाद भी उसका कही अतापता नही चल सका। जहां इस घटना से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।