Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोषण पखवाड़ा 2025 का जिलाधिकारी महोदय द्वारा भव्य शुभारंभ।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

  पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ हर वर्ष की भांति जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया जिसमें सिविल सर्जन,निदेशक, DRDA, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, जिला प्रभारी पदाधिकारी, कला- संस्कृति एवं युवा विभाग, किशनगंज, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, UNICEF एवं पीरामल के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक, पोषण अभियान सहित एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी/ कर्मी शामिल हुए।
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम इस वर्ष दिनांक 8 – 22 अप्रैल 2025 तक जिला/प्रखंड/ पंचायत/ आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

 जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न विषयों पर की जाने वाली मुख्य गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई जो निम्न है :-
1- जीवन के प्रथम 1000 दिन पर ध्यान केंद्रित करना।
2- पोषण ट्रैक्टर पर स्वपंजीकरण हेतु लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार करना।
3- C-SAM माड्यूल के क्रियान्वयन के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन।
4- बच्चों में मोटापे से निपटारे के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रचार प्रसार करना।
5- mission life विश्व पर्यावरण दिवस 2025) सहित अन्य नियमित गतिविधि।।

अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभाग के पदाधिकारी / कर्मियों को पोषण पखवाड़ा के तहत राज्य द्वारा प्राप्त कैलेंडर एवं दिशा निर्देश के अनुसार गतिविधि का आयोजन करते हुए जन आंदोलन डैशबोर्ड पर इसकी प्रविष्टि प्रतिदिन करते हुए फोटोग्राफ साझा करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही सभी विभाग को इस कार्यक्रम के लिए एक नोडल पदाधिकारी/ कर्मी नामित करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि डैशबोर्ड में प्रत्येक दिन इसका अनुश्रवण किया जा सके।
यह कार्यक्रम कुपोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *