• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तीन दिवसीय श्री श्री 108 राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का आयोजन, निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज शहर के हवाई अड्डा मैदान में तीन दिवसीय श्री श्री 108 राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस उपलक्ष्य में शनिवार को हजारों महिला श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया।

कलश यात्रा हवाई अड्डा मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए देवघाट खगड़ा दुर्गा मंदिर पहुँची, जहाँ महिला श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देवघाट खगड़ा नदी से जल भरकर पुनः कार्यक्रम स्थल—हवाई अड्डा मैदान—लौटकर कलश स्थापित किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवदास ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा। शनिवार को विशाल कलश यात्रा के साथ झांकी भी निकाली गई।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है :

  • शनिवार: संध्या 4:00 बजे युग संगीत एवं प्रवचन।
  • रविवार:
    • प्रातः 7:00 बजे ध्यान योग
    • प्रातः 9:00 बजे देव पूजन
    • दोपहर 2:00 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता
    • संध्या 4:00 बजे युग संगीत, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • सोमवार:
    • प्रातः 9:00 बजे सामूहिक यज्ञ-हवन
    • संध्या 5:00 बजे दीप यज्ञ एवं भारत माता की आरती

इस तीन दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *