सारस न्यूज़, किशनगंज।
उर्दू साहित्य और शायरी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज़िला प्रशासन किशनगंज की ओर से एक शानदार मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। यह साहित्यिक महफ़िल सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में आयोजित होगी, जिसमें जिले के प्रतिष्ठित शायर अपने कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि इस अदबी आयोजन की खुशबू समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम विवरण: 📅 दिनांक: 31 जनवरी 2026
🕰 समय: उद्घाटन सुबह 10 बजे, मुशायरा दोपहर 2 बजे से
📍 स्थान: सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज
आयोजकों ने सभी मीडियाकर्मियों से इस साहित्यिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
