राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
शहर के मारवाड़ी कॉलेज रोड स्थित ‘विजय मार्बल’ के नए और भव्य शोरूम का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद और स्थानीय विधायक कमरुल होदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान शोरूम के संचालक ने अतिथियों को विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कराया। संचालक ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस शोरूम को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “अब स्थानीय लोगों को घर सजाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। हमारे पास एक से बढ़कर एक प्रीमियम मार्बल्स, लेटेस्ट डिजाइन की टाइल्स, मॉडर्न किचन सेट, बाथरूम फिटिंग्स और विशेष पूजा सामग्री के सेट उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।”
उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और व्यवसायी भी मौजूद रहे। सांसद और विधायक ने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में इस तरह के आधुनिक शोरूम खुलने से स्थानीय उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
