• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रामनवमी पर वीर शिवाजी सेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों का हुआ शंखनाद।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में वीर शिवाजी सेना राष्ट्रसेवी संगठन ने भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। मंगलवार को शहर के खगड़ा स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और ध्वज पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया।

संगठन के अध्यक्ष सुमित साहा ने बताया कि आगामी 26 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा खगड़ा काली मंदिर (मछमरा) से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करेगी और गौशाला स्थित शिव मंदिर धाम में संपन्न होगी। इस बार शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार ने जिलेवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर शिवाजी सेना राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर यह आयोजन कर रही है। उन्होंने सभी रामभक्तों से भारी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर संगठन विस्तारक संतोष गुप्ता, संजीत, आदित्य, अभय, कृष्णा, अंकित, उदय, तरुण, चेतन, कोमल, श्रुति, पिया, लक्ष्मी, कुसुम, मुस्कान, टुम्पा और रिचा सहित संगठन के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *