सारस न्यूज़, ठाकुरगंज: फ्री विल बैपटिस्ट सोसाइटी के हन्ना प्रोजेक्ट ने बिहार बाढ़ राहत के तहत ठाकुरगंज प्रखंड के भोलमारा पंचायत (वार्ड नंबर-14) में आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की है। मेची और कंकई नदियों के किनारे रहने वाले लगभग 20 परिवार मिट्टी के कटाव के कारण अपने घर और संपत्ति खो चुके हैं। इस गंभीर स्थिति में, पंचायत समिति सदस्य और पूर्व प्रमुख के प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश के सहयोग से सामुदायिक रसोई की स्थापना की गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को भोजन और सहायता मिल सके। इसके साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस राहत कार्य में न केवल भोजन और चिकित्सा सेवा बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सहायता भी दी जा रही है। श्रीमती ज्योति बनिक, सुश्री महिनूर बेगम, श्री लुकास सोरेन, और श्री पीयूष दास ने प्रभावित लोगों को मानसिक परामर्श प्रदान किया। इसके अलावा, स्थानीय समुदाय के सदस्य श्री विजय कुमार हरिजन, कल्पू पासवास, रामा सहनी, विजय सहनी, छट्टू सहनी, मटुक सहनी, और सहदेव सहनी ने इस राहत कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो अत्यधिक सराहनीय है।

Leave a Reply