Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में विजेता उम्मीदवारों की खुशी, समर्थकों ने किया विजय जुलूस।

सारस न्यूज, बहादुरगंज, किशनगंज।

तीसरे चरण में हुए पैक्स चुनाव के परिणाम वोटों की गिनती के साथ शनिवार को आना शुरू हो गए। जैसे ही परिणाम सामने आए, जीतने वाले उम्मीदवारों के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। अपने पसंदीदा उम्मीदवारों की जीत पर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद विजय जुलूस भी निकाला गया।

ज्ञात रहे कि बहादुरगंज प्रखंड के 17 पंचायतों में शुक्रवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ था। वोटों की गिनती प्रखण्ड मुख्यालय के पास स्थित व्यापार मंडल के गोदाम में शनिवार को प्रातः 8 बजे से शुरू हुई।

अब तक की गिनती के परिणाम इस प्रकार हैं:

  • अलताबाड़ी पैक्स: अध्यक्ष पद पर नूर मोहम्मद ने 452 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि अब्दुस सलाम को 339 वोट मिले।
  • गांगी पैक्स: अध्यक्ष पद पर सैफ अकरम ने 339 वोट प्राप्त किए, जबकि फैयाज आलम को 210 वोट मिले।
  • गुआबाड़ी पैक्स: अध्यक्ष पद पर नाहिद आलम ने 846 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि साबिर आलम को 492 वोट मिले।
  • चिकाबारी पैक्स: अध्यक्ष पद पर मो दबीर आलम ने 476 वोट प्राप्त किए, जबकि सज्जाद आलम को 266 वोट मिले।
  • दुर्गापुर बंगामा पैक्स: अध्यक्ष पद पर सुंदर लाल सिंह ने 558 वोट प्राप्त किए, जबकि नुसरत जहाँ को 527 वोट मिले।
  • बंगामा पैक्स: अध्यक्ष पद पर हसीबुर रहमान ने 766 वोट प्राप्त किए, जबकि अशरफ़ जिलानी को 454 वोट मिले।
  • महेशबथना पैक्स: अध्यक्ष पद पर मो अकमल ने 1237 वोट प्राप्त किए, जबकि शाहिद आलम को 871 वोट मिले।
  • भाटाबारी पैक्स: अध्यक्ष पद पर मो मुन्ना ने 530 वोट प्राप्त किए, जबकि सलमान अहमद को 214 वोट मिले।
  • डोहर पैक्स: अध्यक्ष पद पर मो महबूब आलम ने 763 वोट प्राप्त किए, जबकि तौकीर आलम को 536 वोट मिले।

वहीं, बाकी पैक्सों की गिनती जारी है।

विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बहादुरगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पंथ, दीघलबैंक थाना अध्यक्ष सोमेश कुमार, पौवाखाली थाना अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और बीबीगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर मुस्तैद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *