किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 में चार दिवसीय महाप्रभु सतनाम संघ के हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को “हरे रामा-हरे कृष्णा” के साथ महाप्रभु सतनाम संघ के हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। सुबह से ही मंत्रोच्चार का आयोजन चल रहा है। चारों तरफ वातावरण भक्ति में डूबा हुआ है। चारों तरफ “हरे रामा-हरे कृष्णा” की गूंज सुनाई दे रही है।
हरिनाम संकीर्तन के सचिव सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहां पर पहुंच रहे हैं, वे भक्तिमय वातावरण में डूब जाते हैं। आगे उन्होंने बताया कि महाप्रभु सतनाम संघ का हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम चार दिवसीय है। 24 अप्रैल को हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी, वहीं आज 25 अप्रैल से “हरे रामा-हरे कृष्णा” के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 27 अप्रैल को महाप्रसाद वितरण के साथ हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष रामनारायण भर, सचिन राजा सिंह, नागेश्वर शर्मा, राजेश चौहान, शंकर दास, जय बर्मन, शशांक सिंह, विशाल पाल, राहुल दास एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद हैं।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply