• Sun. Apr 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नव प्राथमिक विद्यालय तालबारी में कक्षा 5 के विद्यार्थियों को भावुक विदाई।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय तालबारी में शनिवार को कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका झुमी कुमारी ने बच्चों को एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज में विदाई दी, जिसका एक सुंदर वीडियो भी सामने आया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षिका ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताया गया समय जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे-छोटे कदमों से शुरू हुआ यह सफर अब बड़े सपनों की ओर बढ़ रहा है।

विदाई समारोह के दौरान बच्चों के चेहरे पर जहां आगे बढ़ने की खुशी दिखी, वहीं विद्यालय और अपने शिक्षकों से बिछड़ने की हल्की भावुकता भी साफ नजर आई। प्रधान शिक्षिका ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा, “आज विदाई है, पर यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। आगे की पढ़ाई में भी आप सभी इसी तरह मेहनत और लगन से अपने सपनों को पूरा करें।”

इस अवसर पर विद्यालय में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ बिताए पलों को यादगार बनाया और आगे की शिक्षा यात्रा के लिए उत्साह के साथ विदा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *