• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में 21 अक्तूबर को हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का आयोजन, पुनः किशनगंज के लिए रवाना।

सारस न्यूज़, अररिया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का नेतृत्व करते 20 अक्तूबर को पहुंचेंगे अररिया

हिंदू स्वाभिमान यात्रा समिति द्वारा आगामी 20 और 21 अक्तूबर को अररिया में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी समिति के यात्रा समन्वयक प्रवीण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि 18 से 22 अक्तूबर 2024 के बीच केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और साधु-संतों की अगुवाई में यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा भागलपुर से प्रारंभ होकर कटिहार और पूर्णिया जिलों से होते हुए 20 अक्तूबर की संध्या अररिया जिला सीमा में प्रवेश करेगी। 21 अक्तूबर की दोपहर डेढ़ बजे तक यात्रा जोकीहाट के जहानपुर में रुकेगी, इसके बाद बहादुरगंज से किशनगंज जिला के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रा के दौरान 21 अक्तूबर को स्थानीय काली मंदिर में हवन-पूजन, पदयात्रा, सार्वजनिक सभा, और शोभायात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *