• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज नगर परिषद सभागार में नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज नगर परिषद सभागार में नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से शहर में जलजमाव की समस्याओं को दूर करने के समाधान पर विचार की गई। वहीं ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला में पशुओं के मरने से फैलने वाली महामारी को लेकर कार्रवाही को लेकर विचारविमर्श किया गया। बैठक में सभी पार्षदों ने सड़क पर जल जमाव के जगह को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कई कार्य निष्पादन करने की सहमति बोर्ड ने दी। खासकर मारवाड़ी कॉलेज रोड, धर्मगंज मुख्य सड़क, तेघरिया जगन्नाथ स्कूल तक, कबीर चोक से इमली गोला चौक और कई मुख्य जगहों को चिन्हित किया गया। इन जगहों पर जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बोर्ड के सदस्यों में प्रस्ताव पारित कर गौशाला की भूमि पर ध्यान फाउंडेशन के द्वारा मृत पशुओं खुले में छोड़ने और इस वजह से क्षेत्र में महामारी फैलने जैसी स्थिति उत्पन्न करने पर संज्ञान लिया। साथ ही नप के कार्यपालक पदाधिकारी को कार्रवाही के किए अधिकृत किया गया। वहीं संबंधित अधिकारियों को नोटस नगर परिषद जारी करेगा। वहीं विगत दिन हुए 25 करोड़ से अधिक की राशि से कई मुख्य सड़क का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकारण को निविदा में भेजने की सहमति प्रदान की गई। मुख्य पार्षद के द्वारा सभी वार्ड पार्षद के अपेक्षित क्षेत्र के संबंधित सभी विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में उपमुख्यपार्षद निखत परवीन, वार्ड पार्षद मो कलीमुद्दीन, वार्ड पार्षद सुशांत गोप, वार्ड पार्षद अंजार आलम, वार्ड पार्षद जमशेद आलम, वार्ड पार्षद देवेन यादव, वार्ड पार्षद मनीष जलान, वार्ड पार्षद मालती देवी, वार्ड पार्षद गायत्री देवी, वार्ड पार्षद अमित त्रिपाठी, सिटी मैनेजर मनोज कुमार सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *