सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।
किशनगंज उत्पाद विभाग टीम के द्वारा लगातार शराब तस्कर व शराब पीने वाले पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस दौरान उत्पादन विभाग के द्वारा विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मनोरंजन मेहता के नेतृत्व में किशनगंज शहर के काजलामनी में छापेमारी कर जावा शराब 5300 लीटर एवं चुलाई शराब 55 लीटर का विनिष्टिकरण किया गया। साथ ही शराब के कारोबार करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा इस प्रकार का कार्य न करें अन्यथा दोबारा पकड़े गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
