• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न थानों में शास्त्रों का भौतिक सत्यापन जारी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न थानों में शास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिले के शस्त्र लाइसेंसधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन संबंधित थाने में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष करवाया जा रहा है। शस्त्रों का भौतिक सत्यापन बुधवार से 15 मार्च तक सुबह 11 बजे से अपराह्नन 3 बजे तक निर्धारित है। इसी कड़ी में बुधवार को पहले दिन टाउन थाना में 29 शस्त्रों का सत्यापन करवाया गया। सीओ राहुल कुमार व टाउन थानाध्यक्ष संदीप कुमार की मौजूदगी में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करवाया गया। शस्त्रों का सत्यापन करवाने के लिए लोग 10 बजे सुबह से ही थाना पहुंचने लगे थे। सदर थाने में सदर प्रखंड के शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का सत्यापन करवाया जा रहा है। सत्यापन के दौरान यह भी पड़ताल की जा रही है की जिले कितने शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी है, उनका पता वैध है या नहीं, कितने शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की मृत्यु हो चुकी है। अगर मृत्यु हुई है तो वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को चिन्हित किया जा रहा है। वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। वही कुल 109 अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि बुधवार से शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है।जो 15 मार्च तक चलेगी। शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी निर्धारित समय पर थाने आकर अपने शस्त्रों का सत्यापन करवा लें। वही शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए कई गणमान्य लोग थाना पहुंच थे। अनुज्ञापित धारीअनुज्ञापित धारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *